news-details

पात्र पिछड़ा वर्ग तक पहुंचे हर योजना का लाभ : साध्वी निरंजन ज्योति

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को विरमा भवन में पिछड़ा वर्ग के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। बैठक में उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आश्रम पद्धति विद्यालय, छात्रावास सुविधाएं, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आरक्षण, कौशल विकास, स्वरोजगार, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, मत्स्य विभाग तथा खनिज न्यास फाउंडेशन की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने और शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।कौशल विकास विभाग ने बताया कि जनपद में 762 पिछड़ा वर्ग के युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से 584 युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। इस पर संतोष व्यक्त करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों का विस्तार करने पर जोर दिया।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।