
पारदर्शी विकास न्यूज़ संभल। भारतीय किसान यूनियन खालसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम सैदपुर जसकोली निवासी पीड़ित परिवार ने मंगलवार को डीएसपी संभल कुलदीप कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित सोनू पुत्र नेपाल सिंह सैनी ने बताया कि उसकी पत्नी रिंकी मायके जाने के बाद वापस ससुराल नहीं आ रही है। आरोप है कि वह परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है, जिससे परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है।पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारी के समक्ष पूरे मामले की जानकारी रखते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से सुनने के बाद डीएसपी कुलदीप कुमार ने संबंधित थाना पुलिस को फोन कर मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस की ओर से मिले आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय मिलने की उम्मीद जताई। भारतीय किसान यूनियन खालसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डीएसपी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता से लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होता है। इस दौरान पीड़ित परिवार ने भी पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास व्यक्त किया।