
पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने गुरुवार को जिले में शोक संतप्त और बीमार परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार जीतू निषाद के पिता के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, हैदरगढ़ निवासी पूर्व विधानसभा सचिव मोहम्मद खालिक की पत्नी के निधन पर भी परिवार से मिलकर दुख साझा किया। गंभीर रूप से बीमार बसपा नेता संजय यादव और दयाराम मौर्य का अस्पताल पहुंचकर हालचाल लिया। इस दौरान मंडल प्रभारी प्रदीप कुमार और जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नौ अक्टूबर के बाद कैडर कैंप शुरू होंगे।