
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। भीषण गर्मी और बढ़ती पेयजल जरूरतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जलापूर्ति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर प्रभावित ग्राम पंचायतों में टैंकरों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति कराई जा रही है।पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी गांव या मोहल्ले में पेयजल संकट उत्पन्न होने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।