news-details

पायलट गन के विरोध में कांग्रेस का धरना

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पायलट गन चलाए जाने के विरोध में आज अमेठी कांग्रेस कार्यालय के सामने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे और पायलट गन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे लोगों पर इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।दिल्ली से प्राप्त सूचना के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।