news-details

पहली बार अखिलेश्वर धाम आश्रम पहुंची कांवड़ यात्रा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कन्नौज। ठठिया स्थित अखिलेश्वर धाम आश्रम में इस वर्ष पहली बार कांवड़ यात्रा पहुंची। कांवड़ियों ने आश्रम पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन किए और गंगाजल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर 200 से अधिक कांवड़िए और श्रद्धालु मौजूद रहे।अखिलेश्वर धाम आश्रम के सौरभ जी महाराज ने बताया कि आश्रम में अब तक कांवड़ यात्रा नहीं आई थी। इस वर्ष से पहली बार कांवड़ियों के आगमन की शुरुआत हुई है। कांवड़ियों के स्वागत और सेवा के लिए आश्रम की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गईं।आश्रम परिसर में कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी और विश्राम की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अलग से फलाहार और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई।कांवड़ियों के आश्रम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने सेवा भाव के साथ उनका स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने कांवड़ियों को बैठाकर थाली लगाई और उन्हें भोजन परोसा। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और हर-हर महादेव के जयकारों से आश्रम परिसर गूंजता रहा।सौरभ महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा की यह शुरुआत आश्रम के लिए विशेष अवसर है। आगे भी कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इसी तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सौरभ जी महाराज