news-details

पहली ही बारिश में जलभराव से विभिन्न मोहल्ले बने टापू घरों में भरा बरसा का प्रदूषित पानी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ - औरैया
दो दिन की बारिश ने नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल खोल दी - औरैया 10 जुलाई। सदर नगर पालिका के विभिन्न मोहल्लों बनारसीदास पश्चिमी,नवीन बस्ती पढ़ीन दरवाजा,गोविंद नगर, बदनपुर, नरायनपुर, ओमनगर समेत कई मोहल्लों की सड़कें, गलियां, नाली के गंदे पानी से लबालब भर गई हैं। पानी निकासी की व्यवस्था ठप होने से लोगों को गंदे पानी से होकर आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पहले दो दिन की बरसात में शहर टापू सा बन गया बरसात का पानी राज्य की समय घरों में घुस गया सामान की बर्बादी से बचाव के लिए मोहल्लेवासी घरों से प्रदूषित पानी निकालने का असफल प्रयास करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की अधूरी सफाई के कारण हर बारिश में यही हाल होता है। लोगों ने नगर पालिका से तत्काल जलभराव की समस्या दूर करने की मांग करते हुए मीडिया को जानकारी दी है। . शहर में जल भगत की समस्या कोई नई बात नहीं है विगत वर्षों में भी शहर जल भगत की समस्या से खासकर बरसात के मौसम में जूझता रहता है। शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या प्रति वर्ष उपजती है। नगर पालिका प्रशासन भी जल निकासी के लिए काफी हाथ पांव मारती है लेकिन यह समस्या ढांक के तीन पात जैसी ही साबित होती है। शहर के विभिन्न मोहल्लों बनारसीदास पश्चिमी, नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा, गोविंद नगर, नरायनपुर, आर्यनगर, वदनपुर, ब्रह्मनगर, सत्तेश्वर, नवीन बस्ती तिलक नगर, नेविलगंज आदि जल भराव के चलते बरसात की समय जलमग्न होकर टापू बन जाते हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या आम जनमानस को प्रतिवर्ष परेशानी का सवब बनती है। मोहल्ला बनारसी दास पश्चिम में मोहल्ला गोविंद नगर, पढ़ीन दरवाजा आदि का पानी नाला के माध्यम से फ़फूंद रोड़ स्थित नाला मोहांड बनाकर डाल दिया गया है। जिससे कई मोहल्लों का पानी आने से मोहल्ला में जल भराव की विकराल समस्या उत्पन्न हो जाती है। . यही कारण है कि मोहल्ला बनारसी दास पश्चिमी समूचे शहर से अधिक जल भराव का क्षेत्र बन गया है। पहली एवं लगातार दो की बरसात में गुरुवार की रात्रि हुई वर्षा के कारण मोहल्ला बनारसी दास पश्चिमी में जल भराव इस कदर हुआ कि मोहल्ला के मकानों में बरसात का प्रदूषित पानी भरगया। जिसे मोहालवासी राखी सामान की बर्बादी बचाने के लिए घरों से पानी निकलने में जुटे रहे। मोहल्ला बनारसीदास पश्चिमी निवासी आचार्य ग्रीश तिवारी, पंछी बाबा, राकेश कुमार, आशीष प्रजापति, लालाराम, अभिषेक तिवारी सहित तमाम मोहल्ला वासियों ने नगरपालिका प्रशासन से जल भराव से निजात दिलाने के लिए जलनिकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।