
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/भादर।रामगंज थाना क्षेत्र के पूरे हृदयी-गाजीपुर में बीती रात पक्की दीवार में सेंध काटकर अंदर घुसे चोर महिलाओं के जेवर , नकद पैसे और बर्तन उठा ले गए।पीड़ित ने थाने पर एफ आई आर दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कन्हैयालाल पुत्र श्री राम निवासी पूरे हृदयी -गाजीपुर के घर बीती रात चोरी हो गई।मकान के पीछे से पक्की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे और लोहे का बाक्स तोड़कर उसमें रखे जेवरात, पांच हजार रुपए नकद और बर्तन उठा ले गए हैं।एस ओ ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।