news-details

पक्षियों को शीतल जल उपलब्ध कराना हमारी नैतिक जिम्मेवारी : तखत

You can share this post!

चंडी मंदिर में जलपात्र वितरण का तीसरा दिन

पारदर्शी विकास न्यूज़ ललितपुर। बीते रविवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा किये गये जल पात्र वितरण कार्यक्रम के मंगलवार को तीसरे दिन उत्साह-उमंग और उल्लास कई गुना अधिक रहा। सिद्धपीठ श्रीचण्डी माता मंदिर के प्रांगण में एकत्र हुये तखत ग्रुप के सदस्यों ने पूरे क्षेत्र में लोगों को घर-घर जाकर जलपात्रों का वितरण किया तो वहीं बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से आह्वान किया कि वह पक्षियों के लिए जलपात्र में सुबह-शाम शीतल जल आवश्यक रूप से रखें। सदस्यों ने यह भी आह्वान किया कि पक्षियों के लिए दाना भी डालें, जिससे पर्यावरण को संतुलित रखने में अहम भूमिका का निर्वाह्न कर रहे पक्षियों को भूखा-प्यासा न रहना पड़े। तखत ग्रुप सदस्यों ने आह्वान कि बेजुबानों की सेवा ही ईश्वरीय सेवा है, इसलिए इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायें। जलपात्र वितरण के दौरान जगह-जगह पानी से भरकर जलपात्र रखे गये तो वहीं गौवंश के लिए जगह-जगह सीमेंट की टंकियां भी पानी से भरी हुयी पायी गयी, जिसकी मुक्त कंठ से सराहना की गयी। जलपात्र वितरण के दौरान मोहल्लों में स्थापित मंदिरों में भी जलपात्रों को भरकर रखवाया गया, जिससे यहां के सुरम्य वातावरण में पक्षी आकर शीतल जल को पी सकें। इस दौरान मोन्टी शुक्ला, विद्या मालवीय, वरिष्ठ पत्रकार सत्येन्द्र प्रताप सिंह सिसौदिया, पार्षद अशोक पंथ, सुदामा मिश्रा, आशीष चौबे, मज्जू सोनी, अभय जैन पारौल, मकरंद किलेदार विक्की, हृदेश हुण्डैत, रामकोटि तिवारी, मिन्टू सिंघई, राजीव चौबे बुढ़वार, बृजेश लाला, सुमेर जैन, सोमू समैया, बृजेश जैन, अशोक अनौरा, जितेन्द्र गोस्वामी, नीलेश तिवारी, अमित तिवारी, विजय शर्मा, पप्पू पटवा, जगदीश सोनी, आशीष हुण्डैत, राजेश दुबे, राजीव शर्मा, रिंकू बबेले, मनीष पटाखा, पत्रकार अमित लखेरा आदि मौजूद रहे।