news-details

छठ पूजा से पहले नहरों की सफाई के निर्देश

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। छठ पूजा से पहले घाटों पर सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाएं दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के साथ सचान चौराहा नहर तथा सीटीआई नहर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए।सचान चौराहा नहर के निरीक्षण में बड़ी मात्रा में तैरता कचरा और दूसरी पटरी पर जमा सिल्ट मिली। डीएम ने सिंचाई विभाग को 24 घंटे के भीतर सिल्ट हटाने और नहर में नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल से सड़क पर पानी का रिसाव हो रहा था। इसकी मरम्मत दीपावली से पहले पूरी कराने को कहा गया।सीटीआई नहर पर रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य जारी मिला। यहां टीएमएक्स-20 मशीन से कचरा हटाया जा रहा था। डीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों पर सुरक्षित आवागमन, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर निगम, सिंचाई विभाग और संबंधित संस्थाएं आपसी समन्वय से काम करें। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को प्रतिदिन कार्यों की निगरानी और स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।