
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। दीपावली के अवसर पर सिटिजन वेलफेयर फाउंडेशन (CWF) की ओर से विजय नगर स्थित लाची बस्ती में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 30 परिवारों के बच्चों को दीपावली हैम्पर वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा की गईं। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचाना ही संस्था का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग के लिए पर उपकारी सेवा समिति के संस्थापक मनमोहन सिंह का आभार जताया। इस मौके पर उपाध्यक्ष साहिल दीक्षित, महासचिव विशु शर्मा, मीडिया प्रभारी अरुष, सनी, दिव्यांश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।