
अमेठी/प्रयागराज।प्रयागराज में बुधवार को भाजपा की ओर से आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पद यात्रा में अमेठी से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। तीर्थ राज प्रयाग रवाना होने से पहले भाजपा पदाधिकारियों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ जनमानस को आवाज उठाने का संदेश दिया अमेठी के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और जिला महामंत्री विषुव मिश्र ने किया।पूर्व जिला पंचायत सदस्य और जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज भी पदयात्रा में शामिल रहीं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा के पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए।
लोकतंत्र केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, जनादेश के सम्मान और संवैधानिक मर्यादाओं के पालन की व्यवस्था है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन को समझना होगा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।मतदान का अधिकार लोकतंत्र की आत्मा है और मतदाता सूची उसकी आधारशिला। SIR की प्रक्रिया इसी आधारशिला को और सुदृढ़ बनाने, प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन व्यवस्था में शुद्धता एवं पारदर्शिता लाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।