
PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले में पोलियो बूथ दिवस का शुभारंभ किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।डीएम ने कहा कि पोलियो बच्चों में दिव्यांगता का कारण बन सकता है। इससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए जरूरी है कि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे।उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा पिलाने की अपील की। साथ ही आसपास के लोगों को भी जागरूक करने को कहा।जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में बच्चों की उपस्थिति कम रहती है, वहां विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और सामाजिक संगठनों का सहयोग लेने को कहा गया।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान के दौरान बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाएंगी।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और डॉ. सत्येंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।