news-details

पटेल के योगदान से मजबूत हुआ भारत: रमेश चंद्र

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड कार्यालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र और इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने अभियंताओं एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।इंजीनियर रमेश चंद्र ने कहा कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल का महान योगदान रहा है। उन्होंने देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत को मजबूत और सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।निर्माण खंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहायक अभियंता हीरामणि पटेल, बीके गौतम, अवर अभियंता हरिनाथ, वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार यादव, हरीराम, सुनील कुमार तिवारी, हिमांशु तिवारी, विनय कुमार मिश्र, शिवकुमार यादव, विनोद सिंह और प्रियंका यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।वहीं, प्रांतीय खंड कार्यालय में दोपहर 1:22 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई और वरिष्ठ लिपिक राम नयन कनौजिया को शपथ पत्र सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अवर अभियंता पतिराम यादव, सीमा खान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राम नयन कनौजिया और वरिष्ठ सहायक गौरव कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।