
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नौबस्ता क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली ट्रांसपोर्ट मैनेजर की पत्नी से मंगलसूत्र लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है। घटना 5 जून की है, जब बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका और गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले।भागते समय आरोपियों की बाइक फिसल गई और आगे पेट्रोल खत्म होने पर वे पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को बाइक नंबर मिला। जांच के बाद नौबस्ता धरीपुरवा निवासी सर्वेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।डीसीपी साउथ के अनुसार, घटना के खुलासे के लिए 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। आरोपी के पास से तमंचा और 3450 रुपए बरामद हुए हैं। फरार साथी की तलाश जारी है।