news-details

पत्रकार के दुःखद निधन पर शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदापत्रकार गेंदा लाल प्रजापति की दुर्घटना के कारण मौत हो जाने पर पत्रकार साथियों ने दुख प्रगट किया है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन ने पत्रकार गेंदालाल प्रजापति के निधन पर मौन धारण कर उनके आत्म की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।संकट मोचन स्थित कार्यालय में शोक सभा के दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव के.एस.दुबे ने कहा की पत्रकार साथी पेजा के सक्रिय सदस्य थे वे पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी सालों से जुड़े थे हमने एक होशियार कलमकार खो दिया है । संगठन के प्रदेश महासचिव नंदकिशोर शिवहरे ने कहा कि जिले में गेंदालाल प्रजापति प्रिंट मीडिया के लिए काम करते थे अच्छे लेखक थे एक साथी के खो देने से दुख हुआ है। पेजा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह गौतम ने कहा कि पत्रकार प्रजापति संगठन के  काम में सदैव सक्रिय रहते थे इनके परिवार के आर्थिक मदद के लिए संगठन मांग करेगा। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, राजेंद्र मिश्रा,शुभम सिंह,शिवकुमार,पंकज शुक्ला और आशीष श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।