news-details

पतया में चोरों का आतंक! गार्डन से मोटर चोरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / कसया, कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पतया गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के पास स्थित गार्डन में लगे मोटर पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि घटना की जानकारी गुरुवार सुबह सामने आई, जबकि कसया थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी ही नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि गांव में हुई चोरी की घटना पर पुलिस को कब जानकारी मिलेगी और चोरों तक पहुंचने के लिए कार्रवाई कब शुरू होगी?मिली जानकारी के अनुसार, पतया गांव निवासी मेहंदी हसन सिद्दीकी का घर के पास ही गार्डन है। इसी गार्डन में सिंचाई अथवा अन्य कार्यों के लिए मोटर लगा हुआ था। बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने मौका पाकर मोटर चोरी कर लिया और फरार हो गए। रात में घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह मोटर गायब मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद गांव में घटना को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।गार्डन से मोटर चोरी होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चोरों ने किस समय घटना को अंजाम दिया और चोरी किया गया मोटर कहां गया? फिलहाल आरोपियों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की जांच और चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई अहम होगी।इस संबंध में कसया थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।अब सवाल यह है कि चोरी की घटना के बाद पीड़ित को तहरीर देने के लिए आगे आना होगा, तभी जांच की प्रक्रिया शुरू होगी, या पुलिस अपने स्तर से भी घटना की जानकारी जुटाएगी? फिलहाल गांव के लोगों की नजरें पुलिस की कार्रवाई और चोरी हुए मोटर की बरामदगी पर टिकी हैं।