
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। वीवीआईपी आगमन से पहले पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क से मोतीझील तक प्रस्तावित पदयात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। वीवीआईपी का आगमन 4 नवंबर को प्रस्तावित है।निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।