news-details

पदयात्रा में उमड़ेगा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम!

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़, औरैया। कानपुर में आयोजित होने वाली “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा” में औरैया जनपद से दो हजार से अधिक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पदयात्रा को लेकर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि 4 नवंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क से मोतीझील तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें औरैया, दिबियापुर और बिधूना तीनों विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, जनहित और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध है। इस पदयात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के विरुद्ध एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।पदयात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिले में संपर्क और संवाद किया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं, ताकि औरैया से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कानपुर पहुंचकर कार्यक्रम में भागीदारी कर सकें।