news-details

PNB के अंचल प्रबंधक ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, वाराणसी। पंजाब नैशनल बैंक की वाराणसी अंचल इकाई की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत आईएमए भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ बैंक के अंचल प्रबंधक एवं महाप्रबंधक दीपक सिंह ने स्वयं रक्तदान करके किया।इस अवसर पर दीपक सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोत्तम सेवाओं में से एक है। इससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिल सकता है और समाज में सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता के साथ ईमानदारी, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा को बढ़ावा देना भी है।बैंक की ओर से इस सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। शिविर में बैंक के सतर्कता अधिकारी चंद्रभूषण कुमार समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।कार्यक्रम के दौरान सहायक महाप्रबंधक एवं उप मंडल प्रमुख राम कुमार ने अंचल प्रबंधक का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक अंजनी कुमार, शालिनी कृष्णम, मदन कुमार, प्रकाश रंजन, व्यास मौर्य, राहुल कुमार सहित बैंक के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैंक की इस पहल ने सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय सेवा के महत्व को रेखांकित किया।