news-details

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को कानपुर में कांग्रेस कार्यालय तिलक हॉल का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। पुष्पा तिवारी के आह्वान पर महिलाओं ने बड़ा चौराहा से तिलक हॉल तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए गए।प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गलत जानकारी फैला रहे हैं। उनका कहना था कि इस तरह के बयानों से चुनावी व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं की छवि प्रभावित होती है। भाजपा महिला मोर्चा ने जेएनयू में यौन उत्पीड़न के मामले का जिक्र करते हुए कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को लेकर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का रवैया दोहरा है और ऐसे मामलों में उसकी चुप्पी नारी सम्मान के दावों पर सवाल खड़े करती है।भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं पर विरोध प्रदर्शनों के जरिए देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप भी लगाया। राहुल और प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक दलों को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।