
Pardarshi Vikas News Amethi
बुधवार को को जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीगंज में रोजगार/अप्रेन्टिस मेला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 28 अभ्यर्थियों में प्रतिभाग किया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज, के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि रोजगार/अप्रेन्टिस मेले में मारूती सुजुकी कम्पनी के एच०आर० प्रशान्त सिंह द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया तथा साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरान्त मारुती सुजुकी कम्पनी में 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस दौरान आयोजित रोजगार/अप्रेन्टिस मेले में नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार, रोजगार/अप्रेन्टिसशिप प्रभारी अनिल कुमार मिश्र, सहायक रोजगार/अप्रेन्टिसशिप प्रभारी भारत भूषण मिश्रा व दिवाकर मिश्र जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।