news-details

राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  जिले में राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। यह परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। जिसमें कुल 2791 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक दो घंटे की पाली में संपन्न कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले सघन तलाशी और सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। गेट पर मेटल डिटेक्टर का उपयोग किया गया। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अन्य प्रतिबंधित सामानों को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।जिला प्रशासन ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।