
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शनिवार को बांदा जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कोतवाली नगर में जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने शिकायतें सुनीं। डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए, जबकि एसपी ने राजस्व मामलों में मौके पर जाकर कार्रवाई करने को कहा।सीओ अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह ने फतेहगंज थाने, एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा और सीओ सदर सौरभ सिंह ने पैलानी व जसपुरा थानों में जनसुनवाई की। पैलानी में पांच में से दो और जसपुरा में पांच में से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने कालिंजर थाने और सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बिसंडा थाने में शिकायतें सुनीं। बिसंडा में छह में से तीन मामलों का तत्काल निस्तारण कराया गया।जनपद भर में थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 22 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।