news-details

राखियों में झलकी बच्चों की कल्पना, हुनर और राष्ट्रप्रेम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक K-12 स्कूल, औरैया में शनिवार को अंतर-विद्यालयीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के साथ डॉ. टीआरआरडी पब्लिक स्कूल और ध्रुव पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रिबन और सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद औरैया के चेयरमैन एवं मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता तथा विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, मौलिकता, डिजाइन, कलात्मकता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर राखियों का मूल्यांकन किया। प्रत्येक प्रतिभागी विद्यालय से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। वहीं विद्यार्थियों ने अपनी हस्तनिर्मित राखियां देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के लिए डाक के माध्यम से भेजीं। इसके अलावा औरैया के पूर्व जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को भी राखियां भेजी गईं।मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्रधानाचार्य आदित्य कुमार चौधरी, नेहा पुरवार, मोहित पोरवाल, मीनाक्षी, मनीष गुप्ता समेत विद्यालय के स्टाफ का सहयोग रहा।