news-details

रालोद प्रदेश अध्यक्ष का सुलतानपुर में स्वागत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह, संसदीय बोर्ड सदस्य चंद्रबली यादव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी का अमहट चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बेलाल अहमद एडवोकेट और क्षेत्रीय महासचिव अवध क्षेत्र शाह आलम ने किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।स्वागत समारोह में संगठन की मजबूती, किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर जफर हसनैन बब्बन, रमेश मोदनवाल, मोहम्मद शाद, जमील, अख्तर, नोमान, अनिल, बृजेश मास्टर, विवेक शुक्ला, राजकुमार त्रिपाठी और राम लौट सरोज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।