news-details

रेलवे ट्रैक के नीचे अवैध बिजली केबल डालने पर FIR

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे बिना अनुमति 33 केवी बिजली केबल डालने के मामले में बिजली विभाग के कर्मचारियों और एक ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच हिंदुस्तान होटल के पीछे का है।रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मौके से ठेकेदार का ट्रैक्टर-ट्रॉली, एचडीडी मशीन और अन्य उपकरण जब्त कर लिए हैं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) जहीर अहमद खान की तहरीर पर आरपीएफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।शिकायत के अनुसार, रेलवे की अनुमति के बिना हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग (एचडीडी) मशीन के जरिए रेलवे ट्रैक के नीचे केबल डाली जा रही थी। रेलवे अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इससे रेलवे पटरी, सिग्नल प्रणाली और टेलीकॉम नेटवर्क को नुकसान पहुंच सकता था। साथ ही बिना अनुमति और शुल्क जमा किए कार्य करने से रेलवे को राजस्व हानि भी हुई है।आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार से पूछताछ की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ सहायक मंडल इंजीनियर सुयस द्विवेदी ने भी पूरे प्रकरण की गोपनीय जांच शुरू कराई है। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा काम संभव नहीं है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।