news-details

राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है और दोषियों को जेल भेजा जाना चाहिए।कटियार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने एसआईटी जांच निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से कराने तथा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग करते हुए कहा कि ट्रस्ट में ईमानदार लोगों को शामिल किया जाना चाहिए।