
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को कानपुर पहुंचे और पूर्व एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव अब्दुल मन्नान की जयंती स्मरण सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर दान प्रकरण को लेकर भाजपा और एसआईटी पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने की मांग की।अजय राय ने कहा कि भगवान राम के मंदिर से जुड़े मामले में दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए और निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने एसआईटी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।कार्यक्रम के बाद अजय राय ने कांग्रेस नेता फजल हुसैन खान के पुत्र के निधन सहित कई वरिष्ठ नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।