news-details

राम प्रकाश राव को बताया अंबेडकरवादी विचारों का सच्चा सिपाही

You can share this post!

श्रद्धांजलि सभा में छलके आंसू, सैकड़ों ने दी अंतिम विदाई

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/भादर।  बहुजन समाज पार्टी के बूथ अध्यक्ष और अम्बेडकर मिशन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे निर्वाण प्राप्त राम प्रकाश राव की स्मृति में शुक्रवार को पूरे उपाध्याय -टीकरमाफी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में राम प्रकाश राव की सामाजिक सेवाओं का स्मरण करते हुए लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की  । निर्वाण प्राप्त राम प्रकाश की पत्नी शीला , पुत्र भीम चंद और मनीष चंद ने परिवार की ओर से बुद्ध पूजा और त्रिसरण पंचशील कार्यक्रम में शामिल हुए। बौद्धाचार्य मनोज कुमार भीम ने संस्कार सम्पन्न कराया। उन्होंने कहा कि राम प्रकाश राव बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट के सच्चे कार्यकर्ता थे, उनके नेतृत्व में टीकरमाफी में अम्बेडकर जयंती की शुरुआत हुई।वरिष्ठ शिक्षक रामचंद्र ने कहा कि राम प्रकाश राव  की प्रेरणा से पूरा परिवार आम्बेडकरवादी है। बसपा के संगठन मंत्री रहे निर्वाण प्राप्त राम अवध की तीसरी पीढ़ी बहुजन समाज पार्टी के नीले झंडे को लेकर आगे बढ़ रही है।1995में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती अमेठी जिले में सबसे पहले पूरे उपाध्याय में मनाई गई थी,राम प्रकाश राव का उसमें बड़ा योगदान था।बौद्धाचार्य मनोज भीम ने बौद्ध धम्म की शिक्षाओं पर संवाद किया और कहा कि बौद्ध धम्म वैज्ञानिक धम्म है। मैत्री भाव बौद्ध धम्म का मूल है। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, सह-संयोजक रामचंद्र, इन्द्र पाल गौतम, फूल चंद्र बौद्ध, विधानसभा संयोजक सुरेन्द्र अम्बेडकर, सेवानिवृत्त शिक्षक राम समुझ बौद्ध, धर्मेंद्र कुमार बौद्ध बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, लक्ष्मीकांत ,सेक्टर अध्यक्ष अशोक भारती, सुनील कोरी, बुद्धि राम गौतम, प्रदीप भारती, दीपक,राम जियावन बौद्ध, महेंद्र बहादुर, गुलशन बौद्ध, हीरालाल,माताबदल, कलावती बौद्ध ,राम भूल, रामसहाय, हरिश्चंद्र, संतराम, राजेन्द्र कुमार, प्रदीप मिस्त्री आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।