news-details

रामकोला गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन शांतिश शाही का निधन

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। रामकोला गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन एवं नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सिंगहा निवासी शांतिश शाही का रविवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह बीते पांच दिनों से जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने लगे।जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई की रात शांतिश शाही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खैरटिया नहर मार्ग पर वह संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने उन्हें तत्काल गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनके मस्तिष्क का ऑपरेशन किया।ऑपरेशन के बाद भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें होश नहीं आया, तो बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में लगातार उपचार चलता रहा, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।निधन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। सामाजिक, राजनीतिक एवं सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।वहीं, उनके घायल होने की परिस्थितियां अब भी रहस्य बनी हुई हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।