news-details

रुपानी चप्पल कंपनी के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश कानपुर। दादानगर स्थित रुपानी चप्पल कंपनी के बाहर सोमवार को सैकड़ों मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है और ओवरटाइम कार्य का उचित भुगतान भी नहीं किया जाता। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी में 12 घंटे तक काम कराया जाता है, लेकिन ओवरटाइम का निर्धारित भुगतान नहीं मिलता। साथ ही पीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाओं का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों ने कार्यस्थल पर पेयजल, कूलर और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी का भी आरोप लगाया।कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से अपनी समस्याओं को प्रबंधन के सामने उठा रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मांग उठाने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जताया। हड़ताल के कारण कंपनी का कामकाज भी प्रभावित हुआ।मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। वहीं, कंपनी प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।