news-details

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को नमन

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़ अमेठी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप के महाविद्यालयों में मेजर ध्यानचंद की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। पीपरपुर स्थित राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव पीजी कॉलेज में विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। 200 मीटर दौड़ और गोला फेंक में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बैडमिंटन और फिटनेस गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों ने खेलों को अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम बताया। रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय में भाषण, निबंध, संगोष्ठी और खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन और योगदान से परिचित कराया गया। अंत में सभी ने खेल और नियमित व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ ली।