
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मेरा युवा भारत कार्यालय अमेठी में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पद के लिए जिले के सभी विकास खंडों के युवाओं ने साक्षात्कार दिया। पिछले महीने इन सभी युवाओं का माई युवा भारत की साइड पर ऑनलाइन आवेदन हुआ था। प्रदेश कार्यालय से नामित कमेटी ने युवाओं की शैक्षिक सामाजिक प्रतिभाओं की जानकारी ली। जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि जिले के 13 विकासखंड के 80 युवाओं ने पोर्टल पर आवेदन किया था, उन्हीं युवाओं का कमेटी ने साक्षात्कार लिया है। प्रत्येक विकासखण्ड से दो-दो युवाओं का चयन होना है। चयनित युवा पूरे विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में सामाजिक कार्य के लिए उतारे जाएंगे । जो गांव-गांव जाकर युवाओं के साथ ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और साफ सफाई पर जागरूकता करने का काम करेंगे। जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय के साथ गौरव, आशुतोष अवस्थी चयन कमेटी में शामिल रहे। इस अवसर पर समाजसेवी राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व एनवाईवी आकाश, जगन्नाथ, संतोष, कौशल,रीता, गोल्डी, ललित कुमार,अभय, पूजा, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।