news-details

रात की बिजली कटौती पर फूटा जनप्रतिनिधि का गुस्सा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  सुकरौली, कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली में लगातार हो रही रात की बिजली कटौती को लेकर अब जनप्रतिनिधियों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। वार्ड सभासद अष्टभुजा श्रीवास्तव (कान्हा) ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के उपखंड अधिकारी को पत्र भेजकर रात में की जा रही बिजली रोस्टिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।सभासद ने अपने पत्र में कहा कि पिछले एक सप्ताह से रात 10 बजे से लेकर 2 बजे तक लगातार बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए रात की बिजली कटौती बड़ी समस्या बन गई है।उन्होंने कहा कि रात का समय लोगों के आराम और नींद का होता है, लेकिन बिजली गुल रहने से नागरिकों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। गर्मी और उमस के कारण लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ रहा है।अष्टभुजा श्रीवास्तव ने विभाग से मांग की है कि यदि रोस्टिंग करना अत्यंत आवश्यक हो तो इसे रात के बजाय सुबह के समय लागू किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने जनहित का हवाला देते हुए जल्द उचित दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है।इधर क्षेत्रीय नागरिकों में भी बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि दिनभर की भागदौड़ और गर्मी के बाद रात में बिजली कटौती से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने भी जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।