news-details

रिटायर्ड फौजी पर फायरिंग का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने एक रिटायर्ड फौजी और उसके परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कंचनपुर मटियारी निवासी अभिनेश यादव के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उनके घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी संतोष कुमार सिंह, उनकी पत्नी और अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संतोष कुमार सिंह ने पिस्टल से अरुण यादव पर फायर किया, हालांकि गोली मिस हो गई। इसके बाद असलहे की बट से हमला कर घायल कर दिया गया।पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि बीच-बचाव करने पर महिलाओं पर भी हमला किया गया और गाली-गलौज व धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।