news-details

रक्षाबंधन पर भाजपा का बड़ा महिला जनसंपर्क अभियान

You can share this post!


पारदर्शी विकास ब्यूरो
कानपुर।
भारतीय जनता पार्टी इस बार रक्षाबंधन के पर्व को बड़े जनसंपर्क अभियान के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है। शहर में 25 अगस्त से लगातार नौ दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों में रक्षाबंधन समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में भाजपा नेता बड़ी संख्या में महिलाओं से राखी बंधवाएंगे और उन्हें उपहार देकर पर्व की शुभकामनाएं देंगे।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से सीधे जुड़ाव बढ़ाना और उनके बीच पार्टी की पहुंच को मजबूत करना बताया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित हो रहे इन कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी शामिल होंगे।रक्षाबंधन समारोहों में बॉलीवुड का ग्लैमर भी देखने को मिलेगा। अलग-अलग दिनों में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों को कार्यक्रमों में आमंत्रित करने की तैयारी है। मंदाकिनी और मीनाक्षी शेषाद्रि समेत कई अभिनेत्रियों के शामिल होने की चर्चा है।पूरे आयोजन का संयोजन भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर करेंगे। उन्होंने बताया कि बहन फाउंडेशन पिछले 25 वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है और इस वर्ष संस्था के 25 वर्ष पूरे होने पर समारोह को विशेष और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।नौ दिनों तक चलने वाला यह आयोजन रक्षाबंधन के पर्व के साथ महिला जनसंपर्क का भी बड़ा मंच बनेगा।