news-details

रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रक्षाबंधन से पहले बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में मातृशक्ति के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान रहे। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना शुरू की गई है, जिसके तहत पात्र महिलाएं सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम में आरती श्यामा, रमाकांति, प्रीति तिवारी समेत महिलाओं ने मंत्री को राखी बांधी। मंत्री ने उन्हें साड़ी और मिठाई भेंट की।कार्यक्रम में पहुंचीं करीब 1100 महिलाओं को भी साड़ी और मिठाई प्रदान की गई। महिलाओं ने निःशुल्क यात्रा की सुविधा को उपयोगी बताते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक नीलिमा कटियार, एमएलसी अरुण पाठक, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।