
पारदर्शी विकास न्यूज़ नई दिल्ली/वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ–काशी क्षेत्र के संयोजक एवं अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने RSS मुख्यालय के सामने मनुस्मृति की प्रतियां जलाने और RSS की प्रतीकात्मक ड्रेस जलाए जाने के मामले में दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र भेजकर FIR दर्ज करने तथा निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि उपलब्ध समाचार रिपोर्टों के अनुसार 30 अगस्त 2026 को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में RSS मुख्यालय के सामने प्रदर्शन के दौरान मनुस्मृति की प्रतियां जलाए जाने की घटना सामने आई। वहीं 1 सितंबर को कांग्रेस नेता उदित राज के नेतृत्व में RSS मुख्यालय, केशव कुंज के सामने प्रदर्शन के दौरान RSS की प्रतीकात्मक ड्रेस जलाए जाने की रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है।अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि उनका उद्देश्य शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार को प्रभावित करना नहीं, बल्कि कानून के उल्लंघन की स्थिति में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराना है। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त और थाना प्रभारी पहाड़गंज को भेजे प्रार्थना-पत्र में उपलब्ध वीडियो, फोटो, CCTV फुटेज, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि जांच में अपराध के पर्याप्त आधार मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही FIR संख्या, धाराएं, विवेचक और कार्रवाई की जानकारी लिखित रूप से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।