news-details

सीआरपीएफ के 19वां स्थापना दिवस पर आयोजित हुई रक्तदान शिविर

You can share this post!

 

 अमेठी/रामगंज।सी आर पी एफ ग्रुप सेंटर त्रिसुंडी में सोमवार को 19वां स्थापना दिवस रक्तदान शिविर के रूप में मनाया गया। स्थापना दिवस पर 29जवानों ने रक्तदान किया। ग्रुप केंद्र स्थित रिक्रिएशन क्लब में रक्तदान के लिए अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया।रक्तदान से पूर्व ग्रुप केंद्र के उप महानिरीक्षक मदन कुमार ने जवानों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का रक्तदान कई लोगों के जीवन को बचाने में मददगार हो सकता है। शिविर में उप महानिरीक्षक मदन कुमार, उप कमांडेंट मनीष कुमार मीणा समेत अन्य अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान किया। शिविर में मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजय सिंह और उनकी टीम तथा उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. मधु बाला मौजूद रहीं।