news-details

सीबीएसई क्रिकेट में बीबीएस स्मृति विद्यापीठ का जलवा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। औरैया स्थित बीबीएस स्मृति विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने सीबीएसई क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। टूर्नामेंट में ईस्ट जोन के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बीबीएस स्मृति विद्यापीठ से तीन विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से दो खिलाड़ियों का चयन मैच के लिए हुआ।प्रतियोगिता में कक्षा आठ के छात्र अंकुश पाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि आवेश सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। अंतिम मुकाबले में अंकुश पाल ने दो ओवर गेंदबाजी करते हुए छह रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं आवेश सिंह ने भी दो ओवर में नौ रन देकर एक विकेट लिया।दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की विद्यालय और प्रतियोगिता से जुड़े अधिकारियों ने सराहना की। उनकी उपलब्धि पर राष्ट्रीय स्तर पर चयन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय प्रशासन ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।