news-details

सीएमओ ऑफिस में वरिष्ठ सहायक घूस लेते हुआ गिरफ्तार

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी । शुक्रवार को दोपहर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एंटी करप्शन टीम ने वरिष्ठ सहायक संजय मिश्रा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।संजय मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक सेवानिवृत्त एएनएम  निर्मला तिवारी की पेंशन फाइल पास करने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की मांग की थी। यह राशि भेटुआ ब्लॉक में तैनात रहीं निर्मला तिवारी की लंबित पेंशन फाइल को आगे बढ़ाने के लिए मांगी गई थी। सौदे के तहत, पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाने थेशुक्रवार को दोपहर करीब 3:30 बजे, सेवानिवृत्त एएनएम के बेटे विशाल तिवारी ने सीएमओ कार्यालय में संजय मिश्रा को यह रकम दी। जैसे ही मिश्रा ने रुपये लिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद, टीम आरोपी संजय मिश्रा को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए मुसाफिरखाना थाने ले गई है। इस कार्रवाई से सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गयाएंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का स्पष्ट संदेश गया है। अधिकारियों ने दोहराया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।सीएमओ अंशुमान सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।  विभागीय कार्यवाही के लिए भी पत्र लिखा गया है।