news-details

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो
खड्डा, कुशीनगर। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक नेबुआ-नौरंगिया एवं खड्डा में 21 अगस्त को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक एवं गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को पर्यवेक्षक के सामने रखा। जगदीश ठाकोर ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के प्रति सजग रहें और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएं। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद और निरंतर संपर्क बनाए रखने से संगठन के प्रति लोगों का जुड़ाव और विश्वास मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिले सुझावों और उनकी समस्याओं को प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में जिला अध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम, धनंजय सिंह पहलवान, नेबुआ-नौरंगिया ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध कुशवाहा, खड्डा ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, एडवोकेट संजय शाही, प्रकाश बहादुर, वाजिद अली, परशुराम यादव, संजय पांडे, संदीप शर्मा, कमलेश गोंड, अमित राणा, रामहरख कुशवाहा, लालबाबू कन्नौजिया एवं दीपक साहनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।