
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। शहर से सटे पयागीपुर निवासी संजय मिश्र लगातार बीस वर्षों से रोज करीब 10 किलोमीटर पैदल चलते हैं। उन्हें जिला जज व सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। उनका दवा है कि जब से उन्होंने यह प्रक्रिया शुरू की है, तब से अब तक उन्हें किसी प्रकार की सेहत से सम्बंधित दिक्कत नहीं हुई। उनसे प्रेरणा लेकर इन दिनों दर्जन भर युवा भी उनकी इस मुहिम में जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि इकट्ठा नहीं धीरे-धीरे दो, चार, पांच किलोमीटर की आदत युवाओं को पैदल चलने की डालती चाहिए। कोई जरूरी नहीं कि हर कोई 10 किलोमीटर का लक्ष्य लेकर चले। मौसम का भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। मौसम जिस प्रकार अनुकूल हो, उसी प्रकार अभ्यास करें। संजय ने बताया कि 15 वर्ष की अवस्था में उन्होंने यह अभ्यास शुरू किया था। इस समय एक किलोमीटर औसतम तीन मिनट में चल लेते हैं। जिला स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रमों में उन्हें सीओ सिटी व जिला जज की ओर से मेडल भी मिल चुका है।