news-details

सुकुमारी देवी की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। हाटा विकासखंड के अहिरौली राय गांव में नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के तत्वावधान में नरेंद्र नाथ त्रिपाठी की पत्नी स्वर्गीय सुकुमारी देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन, माताओं को साड़ी व पौधे भेंट करने तथा पौधरोपण के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कवि सम्मेलन में गुंजा गुनगुन, चंदेश्वर परवाना, मजीबुल्लाह राही, अवध किशोर अवधू, फिरोज अश्क और अश्विनी द्विवेदी नमन ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उपस्थित लोगों ने तालियों से कवियों का उत्साहवर्धन किया। माताओं को साड़ी और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। पौधरोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र मिश्र ने किया। नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी और नमन द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। समारोह में पूर्व प्राचार्य डॉ. दया शंकर तिवारी, डॉ. नित्यानंद श्रीवास्तव, इंद्र कुमार मिश्र, डॉ. हरिओम मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।