
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। कुरारा कस्बे के बेरी तिराहा के पास शनिवार दोपहर सिलेंडर फटने से एक फास्ट फूड दुकान में आग लग गई। आग ने पास की किराना दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।