
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के कपाड़िया मुहाल में एक व्यक्ति ने अपने साले और उसके साथियों पर घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित श्यामकरन के अनुसार, देर रात उसका साला महेश करीब 10 लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। दरवाजा खुलते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पीड़ित, उसकी मां और परिजनों के साथ मारपीट की गई।आरोप है कि हमलावर घर में रखे करीब 35 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर चले गए। जाते समय घर के सामान में तोड़फोड़ की गई और बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दुर्गेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।