news-details

सुल्तानपुर के असद खान मंडल ट्रायल के लिए चयनित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर।   जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के जिला स्तरीय चयन ट्रायल में सुल्तानपुर खेल एवं शिक्षा परिषद की मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस ट्रायल में असद खान का मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयन किया गया है।अकादमी के दो खिलाड़ी असद खान और अंश विश्वकर्मा ने इस चयन ट्रायल में भाग लिया। इनमें से असद खान को मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चुना गया है। चयन प्रक्रिया के दौरान सुल्तानपुर खेल एवं शिक्षा परिषद के महासचिव शुभम धुरिया, सुल्तानपुर बॉक्सिंग संघ के महासचिव विजय यादव और सीनियर कोच राहुल उपस्थित रहे। इन सभी खेल अधिकारियों और प्रशिक्षकों के सहयोग से खिलाड़ियों का चयन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।सुल्तानपुर खेल एवं शिक्षा परिषद के महासचिव शुभम धुरिया ने चयनित खिलाड़ी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परिषद भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।अकादमी परिवार ने चयनित खिलाड़ी असद खान को मंडलीय ट्रायल और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।