news-details

सामाजिक सेवा के लिए नीमा वूमेन फोरम का अभिनंदन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस सभागार में सोमवार को विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम ‘संवेदना-2: इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन एण्ड अवेयरनेस कैंपेन’ के तहत हुआ। समारोह में नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड से सम्मानित नीमा वूमेन फोरम कानपुर की अध्यक्ष डॉ. नीरजा दुबे, सचिव डॉ. वंदना पाठक और स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस के निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी का सम्मान किया गया।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सम्मानित अतिथियों को बधाई देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि समाज के लिए जिम्मेदार और कुशल नागरिक तैयार करना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।कुलपति ने शिक्षकों से शोध कार्यों को बढ़ावा देने और छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन देने की अपील की। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. निरंकार गोयल ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।नीमा वूमेन फोरम की अध्यक्ष डॉ. नीरजा दुबे और सचिव डॉ. वंदना पाठक ने सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा।