news-details

स्मृति ईरानी ने पीड़ित परिवार से की बात

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/ जामों।  शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र स्थित घाटमपुर ग्राम सभा के पूरे परमेश्वरी गांव में कच्चे मकान की दीवार ढहने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।गांव निवासी ओमप्रकाश के कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में उनकी पत्नी और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला और अन्य पदाधिकारियों को तत्काल पीड़ित परिवार से मिलने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।